Name of Post:
Latest Current Affairs 29 May 2020
Post Date:
Category:
आर. श्रीलेखा — केरल की पहली महिला DGP होंगी
1987 बैच की आई.पी.एस. अफसर आर. श्रीलेखा (R. Shreelekha) केरल पुलिस की पहली महिला डायरेक्टर जनरल (DGP) बनेंगी। केरल सरकार ने आर. श्रीलेखा को डीजीपी के पद पर तैनात करने का फैसला लिया है।
आर. श्रीलेखा 1 जून 2020 को केरल फायर और रेस्क्यू सर्विसेज में DGP के रूप में नियुक्त होंगी।
वह मौजूदा समय में एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस है और जेल विभाग में तैनात हैं।
आर. श्रीलेखा केरल की पहली महिला IPS अधिकारी भी हैं। वह इस साल दिसंबर में रिटायर होने वाली हैं।
वर्ल्ड हंगर डे(World Hunger Day) — 28 मई
प्रतिवर्ष 28 मई को विश्व भूख दिवस (World Hunger Day) के रूप में मनाया जाता है। वर्ल्ड हंगर डे को सबसे पहले वर्ष 2011 में शुरू किया गया था।
इस दिवस को मनाने का उद्देश्य विश्व भर में भुखमरी के विषय पर पर जागरूकता बढ़ाना और विभिन्न उपाय के द्वारा इसे समाप्त करने पर बल देना है।
संयुक्त राष्ट्र का उद्देश्य कृषि उत्पादकता को बढ़ाना है। इससे 820 मिलियन लोगों को भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा।
ग्लोबल हंगर इंडेक्स ने 117 में से भारत को 102 वें स्थान पर रखा जो कि दक्षिण एशिया में सबसे कम है।
विश्व बैंक के मानव पूंजी सूचकांक ने भारत को 0.44 पर बनाया। इसका मतलब यह है कि आज का भारतीय बच्चा वयस्क होने पर अपनी क्षमता का 44% तक ही पहुंच पाएगा।
वियतनाम में मंदिर की खुदाई के दौरान 1100 साल पुराना शिवलिंग मिला
वियतनाम में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (Archaeological Survey of India-ASI) को बलुआ पत्थर से बना एक 1100 साल पुराना शिवलिंग खुदाई में मिला है।
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यह जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर तस्वीरों के साथ साझा की है।
यहां13वीं शताब्दी तक की बौद्ध धर्म और हिंदू धर्म से संबंधित कलाकृतियां पहले भी मिली है।
9वीं शताब्दी का यह शिवलिंग माई सोन मंदिर परिसर की खुदाई के दौरान मिला है।
अजीत जोगी, छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री का निधन
29 मई 2020 को छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन हो गया। 74 साल के जोगी को दिल का दौरा पड़ा था उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अजीत जोगी का पूरा नाम अजीत प्रमोद कुमार जोगी था। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के पेंड्रा में 29 अप्रैल 1946 को उनका जन्म हुआ था।
वे B.E. Mechinical में गोल्ड मेडलिस्ट रहे बाद में वे IAS बने।
1974 से 1986 तकरीबन तक शहडोल, रायपुर और इंदौर में कलेक्टर रहे।
अजीत जोगी 1986 से 1998 तक राज्यसभा के सदस्य रहे। 1998 में रायगढ़ से लोकसभा सांसद चुने गए।
2000 में जब छत्तीसगढ़ राज्य बना तो अजीत जोगी पहले मुख्यमंत्री बने थे। वे 2003 तक तत्कालीन कांग्रेस सरकार में राज्य के मुख्यमंत्री रहे। साल 2016 में जोगी ने कांग्रेस से अलग होकर उन्होंने “जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी” बनाई थी।
उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में 800 किमी. सडकों को हर्बल सडकों के रूप में विकसित करेगी
उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में आठ सौ किलोमीटर सडकों को हर्बल सडकों के रूप में विकसित करेगी। इन सडकों के दोनों ओर औषधी, हर्बल पेड लगाए जाएंगे।
उपमुख्यमंत्री और राज्य के लोक कल्याण विकास मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि इन हर्बल सडकों पर ब्राहम्मी, अश्वगंधा और जटरोफा सहित पीपल, नीम, सहजन के पेड होंगे।
Similar Current Affairs
गायत्री आई. कुमार को ब्रिटेन में भारत के नए उच्चायुक्त..........
Read More
Curr. Affairs |
03-06-2020
सेंट्रल मरीन फिशरीज़ रिसर्च इंस्टीट्यूट (Central Marine..........
Read More
Curr. Affairs |
03-06-2020
3 जून को विश्व साइकिल दिवस है। साइकिल परिवहन का...........
Read More
Imp. Day |
03-06-2020
निर्वाचन आयोग द्वारा राज्यसभा की 18 सीटों के लिए चुनाव..........
Read More
Curr. Affairs |
03-06-2020
भारतीय कुश्ती महासंघ महिला खिलाड़ी विनेश फोगाट का..........
Read More
Sports |
03-06-2020
2 June 2020 Current Affairs..........
Read More
Curr. Affairs |
02-06-2020