Name of Post:
गोवा स्थापना दिवस — 30 मई
Post Date:
Category:
30 मई को गोवा अपना स्थापना दिवस मनाता है। इस दिन गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया था और गोवा भारतीय गणराज्य का 25वां राज्य बना।
19 दिसंबर को “गोवा मुक्ति दिवस” भी मनाया जाता है। 19 दिसंबर 1961 में गोवा को पुर्तगालियों से आजाद कराया गया था। भारत के आजाद होने के 14 साल बाद भी गोवा पुर्तगाली शासन के अधीन रहा।
विशेष :
गोवा शहर पर मार्च 1510 में पुर्तगालियों द्वारा “अलफांसो-द-अल्बुकर्क” के नेतृत्व में आक्रमण किया और गोवा पुर्तगालियों के कब्जे में आ गया। 1815 से 1947 तक गोवा में अंग्रेजों का शासन रहा।
आजादी के समय जवाहर लाल नेहरू ने अंग्रेजों से मांग कि गोवा को भारत के अधिकार में दिया जाए। वहीं पुर्तगाल ने भी गोवा पर अपना दावा कर दिया। अंग्रेजों की दोहरी नीति के कारण गोवा पुर्तगाल को हस्तांतरित कर दिया गया।
तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और रक्षा मंत्री कृष्ण मेनन के बार-बार के आग्रह के बावजूद पुर्तगाली भारत को छोड़ने को तैयार नहीं हुए। परिणामस्वरूप 1961 में भारतीय सेना को युद्ध के लिए तैयार हो जाने के आदेश दिए गए।
भारतीय सेना ने 2 दिसंबर को “गोवा मुक्ति” अभियान शुरू कर दिया। भारतीय थल सेना और वायु सेना के हमलों से पुर्तगाली घबरा गए और उन्होंने हार स्वीकार कर ली। इस तरह 19 दिसंबर 1961 को तत्कालीन पुर्तगाली गवर्नर मैन्यू वासलो डे सिल्वा ने भारत के सामने समर्पण समझौते पर दस्तखत कर दिए।
बाद में गोवा में चुनाव हुए और 20 दिसंबर 1962 को श्री दयानंद भंडारकर गोवा के पहले निर्वाचित मुख्यमंत्री बने।
Similar Current Affairs
गायत्री आई. कुमार को ब्रिटेन में भारत के नए उच्चायुक्त..........
Read More
Curr. Affairs |
03-06-2020
सेंट्रल मरीन फिशरीज़ रिसर्च इंस्टीट्यूट (Central Marine..........
Read More
Curr. Affairs |
03-06-2020
3 जून को विश्व साइकिल दिवस है। साइकिल परिवहन का...........
Read More
Imp. Day |
03-06-2020
निर्वाचन आयोग द्वारा राज्यसभा की 18 सीटों के लिए चुनाव..........
Read More
Curr. Affairs |
03-06-2020
भारतीय कुश्ती महासंघ महिला खिलाड़ी विनेश फोगाट का..........
Read More
Sports |
03-06-2020
2 June 2020 Current Affairs..........
Read More
Curr. Affairs |
02-06-2020